फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tilhapur Mod market will be illuminated by solar energy

Kaushambi News: सौर ऊर्जा से जगमग होगा तिल्हापुर मोड़ बाजार

Fri, 07 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tilhapur Mod market will be illuminated by solar energy
चायल। तहसील के पेरई गांव में हस्क पावर सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी स्थित बुद्ध सर्किट के फोरलेन सड़क निर्माण के बाद बाजार में पोल लगाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने बाजार के व्यापारियों समेत ग्रामीणों को कनेक्शन देने का खाका तैयार कर लिया है। तहसील में पहला सोलर पावर प्लांट लगने से लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

जिले के पहले सौर ऊर्जा पावर प्लांट का निर्माण हस्क पावर कंपनी ने पेरई गांव में किया है। यहां से 40 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विद्युत कनेक्शन मिलेगा। सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण पूरा हो चुका है। कौशाम्बी स्थित बौद्ध सर्किट फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य पूरा होते ही बाजार और गांव में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। सड़क किनारे पोल लगाने का खाका तैयार कर लिया गया है। सोलर प्लांट चालू होने के बाद व्यापारियों को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति मिलेगी। इससे ग्रामीणों के साथ ही गांव के लोगों को बिजली कटौती जैसे सहूलियत होगी। साथ ही रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


मांग के साथ बढ़ती जाएगी क्षमता
कंपनी के इंजीनियर अनुराग प्रजापति ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण बाजार में जहां बिजली की समस्या है। वहां के व्यापारियों को सौर ऊर्जा से जोड़ कर लाभ देना है। अभी 40 किलोवाट का उत्पादन होगा। इसके बाद जैसे-जैसे मांग बढ़ती जाएगी। सोलर पैनल के उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी। कीमतों को लेकर विद्युत विभाग की प्रति यूनिट दर से सोलर प्लांट से मिलने वाली बिजली की कीमत कम रहेगी। अभी कंपनी ने कीमतों का निर्धारण सार्वजनिक नहीं किया है। लोगों की मांग और कनेक्शन की तैयारी पूरी होने के बाद ही इसका निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में आपूर्ति के लिए लगाई गई है सैकड़ों बैटरियां
हस्क पावर सोलर ऊर्जा प्लांट से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 12 वोल्ट की 120 बैटरी लगाई गई है। जो 550 किलोवाट के 30 सोलर पैनल से चार्ज हो रही हैं। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए 40 किलोवाट का सोलर इन्वर्टर लगाया गया है। दिन में सोलर पैनल से सीधे आपूर्ति की जाएगी। बैटरी से रात में कटौती मुक्त बिजली की आपूर्ति करने की तैयारी है।

बाजार में चौखट, जंगला और लोहे के मटेरियल वेल्डिंग का काम होता है। अक्सर विद्युत कटौती से समय पर काम पूरा नहीं हो पाता है। सौर ऊर्जा प्लांट से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होने पर काम करने में सहूलियत मिलेगी। लेटलतीफी से ग्राहक की नाराजगी नहीं झेलनी पड़ेगी।- संतोष कुमार, वेल्डिंग दुकानदार


गर्मियों में 12-12 घंटे पावर कट रहता है। सहज जन सेवा केंद्र के लिए दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाती है। इससे काम प्रभावित हो जाता है। सौर ऊर्जा प्लांट से बिजली की आपूर्ति 24 घंटे होने से काम प्रभावित नहीं होगा। - परवेज आलम, सहज जन सेवा संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article