फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thunder bulldozers, 20 houses and shops demolished on Dhata Road of Sirathu

सिराथू के धाता रोड पर गरजा बुलडोजर, 20 घर और दुकान कराए गए ध्वस्त

Sun, 05 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thunder bulldozers, 20 houses and shops demolished on Dhata Road of Sirathu
Thunder bulldozers, 20 houses and shops demolished on Dhata Road of Sirathu - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू के धाता रोड पर गरजा बुलडोजर, 20 घर और दुकान कराए गए ध्वस्त
विज्ञापन

विधायक के हस्तक्षेप के बाद तीन दिन की मोहलत देकर लौटी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। कस्बे के धाता रोड पर शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में करीब 20 घर और दुकान ध्वस्त कराए गए। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध भी किया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद तीन दिन की मोहलत देकर टीम बीच में ही कार्रवाई रोककर लौट गई। प्रशासन की सख्ती से सहमे व्यापारी अब खुद ही अतिक्रमण हटाने को राजी हो गए।

सिराथू के धाता रोड पर लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों 59 भवन उसकी भूमि पर बने होने का सीमांकन किया था। विभाग ने व्यापारियों को दो बार नोटिस देकर अपना-अपना अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम भी दिया, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने एक भी नहीं सुनी। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अफसर सेतु निगम के अधिकारियों और स्थानीय राजस्व अफसरों को लेेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स भी बुला ली गई थी। टीम ने तकरीबन 11 बजे धाता रोड पर जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसके विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने 15 दिन की मोहलत और दिए जाने की मांग की। पर टीम ने व्यापारियों की एक भी नहीं सुनी। बात बिगड़ती देख व्यापारियों ने भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल को बुला लिया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद तीन दिन की मोहलत देकर अफसरों की टीम कार्यवाही को बीच में ही रोक कर लौट गई। टीम में पीडब्ल्यूडी के एई बलदेव पांडेय, जेई पीके द्विवेदी, सेतु निगम के एई आरडीएस गुर्जर, जेई एके कुशवाहा, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed