{"_id":"6515cc5b609ce1aca603c267","slug":"three-workers-repairing-railway-tracks-got-burnt-due-to-lightning-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3633-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिजली गिरने से रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे तीन कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिजली गिरने से रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे तीन कर्मचारी झुलसे
Fri, 29 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर(कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप बिजली गिरने से ट्रैक की मरम्मत कर रहे तीन रेलकर्मी झुलस गए। बरसात होने पर कर्मचारी पन्नी ओढ़कर एक पेड़ के नीचे खड़े थे। सभी को रेलवे अस्पताल प्रयागराज भेजा गया है।
सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास खंभा नंबर 873 के पास रेलवे के 28 नंबर गैंग के कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बरसात होने लगी। इस पर ट्रैक मरम्मत कर रहे गैंगमैन जगदीशपुर निवासी जीत नारायण, भदोही निवासी राहुल कुमार व करारी कोतवाली के पिपरकुंडी निवासी दुर्गा प्रसाद पन्नी ओढ़कर ट्रैक के किनारे स्थित महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। पीडब्लूआई बीएस पांडेय ने बताया कि तीनों को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल प्रयागराज भेजा गया है।