फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three interstate smugglers arrested with idol worth Rs 40 lakh

Kaushambi News: 40 लाख की मूर्ति के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Three interstate smugglers arrested with idol worth Rs 40 lakh
सरायअकिल पुलिस की गिरफ्त में मूर्ति तस्कर। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
40 लाख की मूर्ति के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


16 जून को सरायअकिल में सर्राफा कारोबारी के घर से चोरी हुई थी मूर्ति
कारोबारी के फुफेरे भाई ने की थी वारदात, साथियों संग खोज रहा था ग्राहक

फोटो-18 व 19
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सरायअकिल पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 10 टुकड़ों में मूर्ति बरामद की है। बरामद मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 42 लाख बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान चित्रकूट के कस्बा मानिकपुर, सुभाष नगर निवासी संदीप सोनी और सतना (मध्य प्रदेश) आशिक अली और उसके भाई सलमान अली रूप में हुई है। यह मूर्ति सरायअकिल के एक सराफा कारोबारी के घर से उसके फुफेरे भाई संदीप ने चुराई थी।
सरायअकिल कस्बे के कटरा पूर्वी निवासी लवकुश सोनी आभूषण के बड़े कारोबारी हैं। लवकुश के मुताबिक, उनके यहां पीली धातु की एक प्रतिमा पूर्वजों के समय से थी। 16 जून को उनके बुआ का बेटा संदीप घर आया था। पत्नी ने उसे जलपान कराया। इसके बाद वह दुकान चले गए। पत्नी बच्चों को स्कूल भेजने के बाद पड़ोस में रहने वाली जेठानी के घर चली गई। कुछ देर बाद लौटी तो अलमारी में रखी मूर्ति गायब थी और संदीप भी घर पर नहीं था।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने शनिवार को संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर सरायअकिल विनीत कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम को लगाया। जांच के दौरान सोमवार को फकीराबाद के समीप से पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच में पता चलेगा कि किसी धातु की है मूर्ति
एसपी ने बताया कि बरामद मूर्ति पीली धातु की है। उसका वजन 10.296 किलो है। मूर्ति किस धातु की बनी है व कितने वर्ष पुरानी है। इसका पता लगाने के लिए जांच को नमूना भेजा जाएगा।

---

कारोबारी के धमकी देने में फंसा संदीप
पुलिस के मुताबिक, संदीप को फोन कर मूर्ति के बारे में पूछताछ की तो वह पहले तो बरगलाता रहा, लेकिन बाद में चोरी की बात स्वीकारी और कहा कि मूर्ति वापस नहीं करेगा। इसको लेकर आरोपी ने फोन कर लवकुश को धमकी भी दी। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

----

बाबा के कहने पर उठाया कदम
पुलिस विभाग के लोगों के अनुसार, संदीप ने चित्रकूट के एक कथित बाबा से रिश्तेदार के घर मूर्ति होने की बात साझा की। बाबा ने बताया कि वह सिद्ध मूर्ति है, इसी वजह से लवकुश का घर खुशहाल है। यहीं से संदीप को चमत्कार होने का लालच आया। मूर्ति चुराने के बाद उसने आशिक व सलमान से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मूर्ति अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की है। मूर्ति सोने व अन्य रत्नों से बनी होने के अंदेशे में उसके 10 टुकड़े किए गए।
संदीप को चार और आशिक व सलमान को तीन-तीन टुकड़े मिले। इसके बाद तीनों ग्राहक को तलाश रहे थे। कुछ ग्राहकों ने दाम भी लगाया लेकिन खंडित मूर्ति लेने से इन्कार कर दिया। मूर्ति के बराबरी से बंटवारे को लेकर तस्करों में विवाद हुआ। यहीं से पुलिस को लीड मिली।

---

आशिक व सलमान का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। खासकर आशिक और सलमान का। अगर आपराधिक रिकाॅर्ड मिलता है तो अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

सरायअकिल पुलिस की गिरफ्त में मूर्ति तस्कर।     स्रोत: पुलिस मीडिया सेल

सरायअकिल पुलिस की गिरफ्त में मूर्ति तस्कर। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed