{"_id":"66d8ebeed60a845dc80fd156","slug":"three-injured-in-wild-animal-attack-villager-says-wolf-has-come-kaushambi-news-c-3-1-ald1011-449793-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जंगली जानवर के हमले में तीन जख्मी, ग्रामीण बोले-भेड़िया आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जंगली जानवर के हमले में तीन जख्मी, ग्रामीण बोले-भेड़िया आया
Thu, 05 Sep 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के नेवारी गांव के समीप ससुर खदेरी नदी के किनारे मंगलवार को जंगली जानवर ने एक बच्चे समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, हमला भेड़िये का था। बुधवार को भी नदी के किनारे भेड़िया देखा गया।
नेवारी गांव के पास से ससुर खदेरी गुजरी है। नदी के किनारे बड़ी संख्या में खंदक हैं। मंगलवार को शिवकरन की पत्नी तीन साल के बेटे प्रियांश को लेकर खेत गई थीं। शिवकरन के अनुसार, अचानक एक भेड़िया प्रियांश को दबोचकर भागने लगा। यह देखकर प्रियांश की मां ने शोर मचाया तो आसपास के खेत में काम कर रहे लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े। हो-हल्ला सुनकर भेड़िया प्रियांश को छोड़कर भाग गया।
इसी गांव के राम दास (35) नदी के किनारे बकरी चराने गए थे। इस दौरान एक भेड़िया रामदास की बकरी लेकर भागने लगा। राम दास बकरी बचाने के लिए दौड़ा तो भेड़िया ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी तरह मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के शिव बाबू (22) पुत्र गंगा दीन मंगलवार की शाम खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में भेड़िया ने उन पर हमला कर दिया। शिवबाबू ने हो हल्ला किया तो खेत में काम कर रहे लोग दौड़े, तब जाकर उसकी जान बची।
विज्ञापन
नेवारी गांव की केसपती, श्रीमती व बेलपतिया ने बताया की बुधवार को वह खेत गई थीं। उन्हें तीन भेड़िया एक नदी की खंदक में दिखे थे। भेड़ियों को देख वे घर भाग आईं। पंडीरी व भैला गांव के बीच जंगल में भी खेत में पानी लगाने गए कुछ लोगों ने भी भेड़िया देखा। भेड़िया की आमद से लोग काफी भयभीत हैं।
वर्जन
शाम को जानकारी मिली है। सुबह टीम गठित कर गांव भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों से जानकारी ली जाएगी। तस्दीक होने पर ग्रामाणों का जागरूक करने के साथ पेट्रोलिंग कराई जाएगी।
- राम सिंह यादव, डीएफओ