फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three arrested including Tantrik couple, sent to jail

Kaushambi News: तांत्रिक दंपती समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sat, 08 Jul 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including Tantrik couple, sent to jail
विज्ञापन

प्रयागराज के लालबिहारा में रहने वाली महिला को खुदकुशी के लिए विवश करने के आरोपी निजामपुर पुरैनी निवासी तांत्रिक राजू, उसकी पत्नी गुड़िया व भाई सुरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने मौत से पहले आरोपियों के खिलाफ खुद के साथ दुष्कर्म, मारपीट, लूट व नाबालिग बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विवाहिता रूबी ने 19 जून को पिपरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि निजामपुर पुरैनी गांव निवासी तांत्रिक राजू के पास वह दो साल पहले अपने बीमार पति का इलाज कराने गई थी। राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन

राजू ने उसकी नाबालिग बेटी को भी अगवा कर लिया। वह अपने पति के साथ पूछताछ के लिए राजू के घर गई तो वहां उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। दो जुलाई को रूबी को राजू ने मुकदमे के बाबत बातचीत के लिए घर बुलाया। वहां न तो राजू पहुंचा व न ही उसकी बेटी। इससे आहत रूबी ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी के भाई दिनेश की तहरीर पर राजू, उसकी पत्नी गुड़िया, भाई सुरेंद्र सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया था। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया शुक्रवार सुबह राजू, गुड़िया व सुरेंद्र को मनौरी-चरवा रोड स्थित टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। अपहृत बेटी भी सकुशल बरामद हुई है। किशोरी को जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।

मृतका रूबी ने तांत्रिक राजू के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बेटी सकुशल बरामद हुई तो राजू को पापा कहकर पुकारा। यह सुन पुलिस कर्मी चौक पड़े। किशोरी ने बताया कि उसके अलावा अन्य भाई-बहन भी राजू को पापा कहकर बुलाते हैं। फिलहाल किशोरी का अब तक बयान नहीं हो सका है। मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी का बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed