फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Threat to bomb the main party in Shri Krishna Janmabhoomi Mathura dispute

Kaushambi News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद के मुख्य पक्षकार को बम से उड़ाने की धमकी

Thu, 21 Mar 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 21 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Threat to bomb the main party in Shri Krishna Janmabhoomi Mathura dispute
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को मोबाइल पर धमकी मिली है। आशुतोष के मुताबिक मंगलवार की देर रात पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाते समय रास्ते में उन्हें धमकीभरा फोन आया।
विज्ञापन

धमकी देने वाले शख्स ने खुद को आतंकी संगठन का एजेंट बताते हुए कहा कि अगर तीन दिन में केस वापस नहीं लिया तो बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर सैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ के मुताबिक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मथुरा वृंदावन स्थित मठ महेश्वरधाम सुनरख रोड निवासी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार हैं। बताया कि मंगलवार को वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस की पैरवी के लिए मथुरा से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जाते समय रास्ते में रात करीब 12.10 बजे सैनी कोतवाली के समीप उन्हें फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
आशुतोष ने बताया कि धमकी भरी कॉल आने के बाद उन्होंने सैनी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया की मामले में केस दर्ज कर मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
पाक से आई थी कॉल, खुद को बताया था पीएफआई संगठन का एजेंट
आशुतोष पांडेय के मुताबिक धमकी भरी कॉल पाकिस्तान के नंबर से आई थी। धमकी देने वाले ने खुद को पीएफआई संगठन का एजेंट बताया है। फोन करने वाले ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ प्रधानमंत्री को भी गालियां भी दी थीं। साथ ही तीन दिन में केस वापस नहीं लेने पर बम से उड़ा देने की धमकी दी थी।

पहले भी मिल चुकी है धमकी, मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में दर्ज हैं मुकदमे
आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि में वाद संख्या चार वर्ष 2023 में दाखिल किया था। इससे पहले भी उन्हें कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस संबंध में उन्होंने मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed