फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Threat to bomb the main party in Shri Krishna Janmabhoomi Mathura dispute, case registered

UP : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद के मुख्य पक्षकार को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

मथुरा वृंदावन स्थित मठ महेश्वरधाम सुनरख रोड निवासी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार हैं। बताया कि मंगलवार को वह मथुरा से केस की पैरवी के लिए प्रयागराज जा रहे थे। दिल्ली से प्रयागराज जाते समय रात करीब 12.10 बजे सैनी कोतवाली के समीप उन्हें फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
Threat to bomb the main party in Shri Krishna Janmabhoomi Mathura dispute, case registered
आशुतोष पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को मोबाइल पर धमकी मिली है। आशुतोष के मुताबिक मंगलवार की देर रात पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाते समय रास्ते में उन्हें धमकीभरा फोन आया। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को आतंकी संगठन का एजेंट बताते हुए कहा कि अगर तीन दिन में केस वापस नहीं लिया तो बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सैनी कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मथुरा वृंदावन स्थित मठ महेश्वरधाम सुनरख रोड निवासी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार हैं। बताया कि मंगलवार को वह मथुरा से केस की पैरवी के लिए प्रयागराज जा रहे थे। दिल्ली से प्रयागराज जाते समय रात करीब 12.10 बजे सैनी कोतवाली के समीप उन्हें फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


आशुतोष ने बताया कि धमकी भरी कॉल आने के बाद उन्होंने सैनी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया की मामले में केस दर्ज कर मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक से आई थी कॉल, खुद को बताया था पीएफआई संगठन का एजेंट

आशुतोष पांडेय के मुताबिक धमकी भरी कॉल पाकिस्तान के नंबर से आई थी। धमकी देने वाले ने खुद को पीएफआई संगठन का एजेंट बताया है। उसने फोन पर देश के प्रधानमंत्री और हिंदू देवी-देवताओं को भी गालियां भी दी थीं। साथ ही तीन दिन में केस वापस नहीं लेने पर बम से उड़ा देने की धमकी दी।

पहले भी मिल चुकी है धमकी, मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में दर्ज हैं मुकदमे

आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष हैं।उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि में वाद संख्या चार वर्ष 2023 में दाखिल किया था। इससे पहले भी उन्हें कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस संबंध में उन्होंने मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed