फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves took away goods worth five lakh rupees including washing machine after breaking into the house.

Kaushambi News: सेंधमारी कर धुलाई मशीन समेत पांच लाख रुपये का सामान डठा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth five lakh rupees including washing machine after breaking into the house.
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में बुधवार रात एक दुकान में सेंधमारी कर धुलाई मशीन समेत लाखों रुपये का सामान चोरों ने पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी रितेश कुमार ने मनौरी तिल्हापुर मोड़ मार्ग पर वाहन धुलाई की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात को पीछे की दीवार में सेंध काट कर अंदर घुसे चोरों ने एक जनरेटर, फिल्टर मशीन, हाई प्रेशर क्लीनर मशीन, फॉम जेट क्लीनर मशीन, एयर कंप्रेशर, मोबिल समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह दीवार में कटी सेंध और बिखरा सामान देख कर मालिक के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed