फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves targeted three houses and stole valuables worth lakhs.

Kaushambi News: चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर की लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three houses and stole valuables worth lakhs.
मोहम्मदपुर गांव में टूटी आलमारी और बिखरा सामान देखते परिजन। स्रोत: पीड़ित परिवार
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। गांव में मेला और नौटंकी देखने गए परिवारों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात और सामान समेट ले गए। इसके अलावा पड़ोस के गांव के घर में सो रही महिला के गले से सोने की लाकेट भी उतार ले गए।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी भानु प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिजनों के साथ गांव में लगे मेले में नौटंकी देखने गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने कुलदीप के घर को निशाना बनाया। यहां से पांच हजार रुपये नकद और एक मोबाइल चोरी कर लिया। वहीं, अरविंद कुमार के घर से भी चोर मोबाइल उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पड़ोस के गांव निजामपुर पुरैनी की मुलवी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के भीतर सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और उनके गले से सोने का लाकेट छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed