फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves made off with one kilogram of silver, jewelry, and cash from the house.

Kaushambi News: घर से एक किलो चांदी, गहने और नकदी चोरों ने की पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with one kilogram of silver, jewelry, and cash from the house.
सैनी कोतवाली के सरैया गांव में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
सैनी के रामपुर धमावां गांव के मजरा सरैया में सोमवार रात चोरों ने घर के पीछे की ईंट की दीवार में सेंध लगाकर गहने समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर एक किलो चांदी, तीन तोले सोने के जेवर, नकदी और गृहस्थी का सामान साफ कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी धनराज मौर्य सोमवार रात परिवार के साथ घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह नींद खुली तो घर के लोगों ने कमरे में सामान बिखरा देखा। इस दौरान नकदी और गहने गायब थे।
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed