{"_id":"69b322a5eb9aa550450b1bca","slug":"thieves-broke-into-the-school-and-stole-gas-cylinders-and-batteries-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-137922-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर और बैटरी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर और बैटरी उठा ले गए चोर
Fri, 13 Mar 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय उजिहिनी में बिखरा सामान, संवाद
संदीपनघाट कोतवाली के उजिहिनी खालसा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका ने गेट और कमरों के टूटे ताले व बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
कंपोजिट विद्यालय उजिहिनी खालसा की प्रधानाध्यापिका हाशमी सिद्दीकी के मुताबिक बुधवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद उन्होंने रोज की तरह सभी कमरों और मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया था। रात में चोरों ने विद्यालय में घुसकर कमरों के ताले तोड़ दिए और वहां रखे दो गैस सिलिंडर व बैटरी सहित हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।