{"_id":"5e0a4e3e8ebc3e87b84de588","slug":"there-will-be-no-electricity-problem-in-industral-area-of-makhaupur-kaushambi-news-ald264373094","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी औद्योगिक आस्थान मखऊपुर में दूर होगी बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी औद्योगिक आस्थान मखऊपुर में दूर होगी बिजली की समस्या
विज्ञापन
there will be no electricity problem in industral area of makhaupur
- फोटो : KAUSHAMBI
मिनी औद्योगिक आस्थान मखऊपुर में दूर होगी बिजली की समस्या
जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक के दौरान एक्सईएन को दिया निर्देश, पुलिस को पेट्रोलिंग करने की नसीहत
मंझनपुर। मखऊपुर औद्यौगिक आस्थान में जल्द ही बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। वहां के लिए नया फीडर बनवाया जाएगा। इससे पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित वासवदत्ता सभागार में उद्योग बंधु की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया। कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता में भी शामिल है। डीएम ने प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उद्यमियों से निवेश मित्र पोर्टल के तहतऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा। बताया कि इस पोर्टल में उद्यमीऑनलाइन माध्यम से विभागीय आपत्तियों, अनापत्तियों, पंजीयनएवं लाइसेन्स हेतु आवेदन करसकते हैं। जिसके बाद विभिन्न कार्यालयों का चक्कर काटने से फुर्सत मिलेगी।
जिला उपायुक्त उद्योग नेबताया कि निवेश मित्र पोर्टलके माध्यम से कुल 347आवेदन आए हैं। जिनमें से 243स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जेम पोर्टल के बारे में कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण जेम पोर्टल के माध्यम से ही सामग्रियों का क्रय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मिनी औद्योगिक आस्थान मखऊपुर में विद्युत की समस्या के निस्तारण की खातिर नया फीडर लगावाने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया। मखऊपुर के साथ परसरा औद्योगिक आस्थान की सुरक्षा के लिए संबंधित कोतवालों को पेट्रोलिंग तेज करने की नसीहत दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह,उपायुक्त जिला उद्योग, एलडीएम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

there will be no electricity problem in industral area of makhaupur- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन