crime news : बैंक प्रबंधक पर एसिड अटैक करने वाले बदमाशों की बाइक पर नहीं था नंबर
प्रयागराज के खुल्दाबाद कोतवाली के काला डांडा की रहने वाली दीक्षा सोनकर सोमवार को अपनी स्कूटी से बैंक जा रहीं थीं। रविवार को ही दीक्षा का रिश्ता तय हुआ था। सोमवार को जब दीक्षा चिल्ला शहबाजी गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से आए अपाचे सवार दो आरोपियों ने उन पर एसिड फेंक दिया।
विस्तार
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सैयद सरावां में तैनात प्रबंधक दीक्षा सोनकर पर सफेद रंग की अपाचे सवार दो बदमाशों ने एसिड अटैक किया था। पुलिस ने आसपास लगे सीटीटीवी कैमरों की फुटेज ली तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी, लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।
प्रयागराज के खुल्दाबाद कोतवाली के काला डांडा की रहने वाली दीक्षा सोनकर सोमवार को अपनी स्कूटी से बैंक जा रहीं थीं। रविवार को ही दीक्षा का रिश्ता तय हुआ था। सोमवार को जब दीक्षा चिल्ला शहबाजी गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से आए अपाचे सवार दो आरोपियों ने उन पर एसिड फेंक दिया। गनीमत रही की दीक्षा ने हेलमेट पहन रखी थी। सीने व पैर में झुलसी दीक्षा का इलाज प्रयागराज के अस्पताल में कराया जा रहा है।
घटना के खुलासे के लिए एसपी हेमराज मीना ने तीन टीमों का गठन किया। पुलिस के मुताबिक दीक्षा पर अटैक करने वाले जिस गाड़ी से थे, उसके आगे और पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। गाड़ी का रंग सफेद था। गाड़ी में पीछे बैठा व्यक्ति सफेद रंग की टीशर्ट पहने थे और उसने अपना मुंह बांध रखा था। बताया कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है।
जिससे मांगी मदद, वहीं ले भागा मोबाइल
पुलिस के एक अफसर ने बताया दीक्षा ने अपने बयान में कहा जब उस पर एसिड अटैक हुआ तो वह गाड़ी से गिर पड़ीं। शरीर में बेतहाशा जलन हो रही थी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले थे। स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। प्रबंधक ने भीड़ में खड़े किसी व्यक्ति को अपना पर्स देते हुए पुलिस को फोन करने के लिए कहा। इसके बाद जिसे पर्स दिया था वह भाग निकला। ऐसे में साफ है हमलावरों का इरादा दीक्षा से लूट का नहीं था। अगर वह ऐसा करना चाहते तो पर्स छीन ले जाते, सिर्फ अटैक किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पर्स चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
बैंक व पड़ोसी के विवाद का भी एंगल
शाखा प्रबंधक दीक्षा सोनकर का पिछले दिनों बैंक के कुछ ग्राहकों से भी कहासुनी हुई थी। इसके अलावा उसका पड़ोस के कुछ लोगों से भी विवाद था। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। फिलहाल दीक्षा की हालत अस्पताल में ठीक है।