फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There was a commotion when smoke was seen coming out of a truck carrying cylinders.

Kaushambi News: सिलिंडर लेकर जा रहे ट्रक से धुआं निकलता देख मचा हड़कंप

Fri, 10 Apr 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
There was a commotion when smoke was seen coming out of a truck carrying cylinders.
सैनी चौराहे के समीप नेशनल हाईवे पर खड़ा एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक व फायरब्रिगेड की गाड़ी। - फोटो : Archive
नेशनल हाईवे पर सैनी चौराहे के सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह अचानक एलपीजी सिलिंडरों से लदे एक ट्रक से धुआं उठने लगा। इसके बाद लोगों के बीच गैस लीकेज की अफवाह फैल गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। स्थिति को गंभीर समझते हुए चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर मौके से भागने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

वाराणसी से गैस सिलिंडर लेकर फतेहपुर जा रहे एक ट्रक में सैनी चौराहे के पास अचानक धुंआ उठने लगा। इस पर वाहन चालक जय कुमार पाल ने गाड़ी रोक दी। उसे लगा कि किसी सिलिंडर में लीकेज है। इसके चलते आग लगी है। थोड़ी देकर में दमकल की गाड़ी वहां पहुंची। टीम ने तुरंत ही पानी की छिड़काव कर धुआं शांत कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों का पता चला कि धुंआ गैस से नहीं किसी तकनीकी कमी के कारण उठा था। सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जांच में सामने आया कि ट्रक के इंजेक्टर में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। एहतियातन ट्रक को एकांत में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed