{"_id":"694c4eab3f37891f3001d71b","slug":"there-is-a-demand-to-complete-the-construction-of-the-tanks-and-start-the-water-supply-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134057-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निर्माणाधीन टंकियों का काम पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निर्माणाधीन टंकियों का काम पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग
Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता जल निगम जैयपाल सिंह को ज्ञापन देते सकिपा पदाधिकारी। स्रोत- कार्यकर्ता
सिराथू ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल की समस्या को लेकर समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। मंझनपुर में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम जैपाल सिंह को मांगपत्र सौंपा। कहा कि निर्माणाधीन टंकियों का काम पूर्ण कराते हुए जलापूर्ति शुरू कराएं।
जिला पंचायत सदस्य व पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, कटरा, मोंगारी, बंबूपुर, जुवरा, मानपुर गौरा, कैनी, गंभीरा पूरब, तुलसीपुर, बेला फतेहपुर समेत करीब दर्जन भर गांवों में जन निगम की पानी की टंकियां निर्माणाधीन हैं। इन टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जानी चाहिए।
कहा कि विभाग लंबे समय से इसे लेकर लापरवाही बरत रहा है। अधूरे निर्माण कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। कहा कि पूर्व में कई बार जिला पंचायत की बैठक में पेयजल की समस्या उठाई गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
संगठन से जुड़े रोहित कुमार, शिवदीप सिंह, गुलाब सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि ने मांगों का ज्ञापन अधिशासी अभियंता जैयपाल सिंह को सौंपाते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की। कहा कि जल्द कोई फैसला न होने पर संगठन के लोग धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।