Crime : सेंध काटकर गल्ला व्यापारी के घर से 16 लाख की चोरी, छह लाख नकदी भी ले उड़े चोर
गल्ला व्यापारी के घर में सेंध लगाकर चोरों ने दस लाख रुपये के जेवर समेत छह लाख से अधिक नकद उठा ले गए। घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विस्तार
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां बाजार में बुधवार देर रात सेंधकाट कर गल्ला कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने लाखों रुपये कीमत के नकदी-जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। आहट पर जगी कारोबारी की मां ने शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तीन बदमाश सिर्फ अंडरवीयर व एक बदमाश अंडरवीयर और बनियान पहने था। इससे अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि वारदात को कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया होगा।
कुम्हियावां निवासी केशव प्रसाद त्रिपाठी गल्ले का थोक कारोबार करते हैं। कारोबारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ खा-पीकर सो रहा था। छोटा भाई राकेश ौर उसकी पत्नी छत पर सो रहो थे। मां कमला आंगन में व बेटे रीतेश ौर कुलदीप अलग-अलग कमरों में सोए थे। रात करीब 1.30 बजे कमला ने आहट सुनी तो उसकी नींद खुल गई।
कमला के मुताबिक उसने देखा कि तीन लोग जिनके शरीर पर सिर्फ अंडरवीयर था वह पीछे के दरवाजे से बाहर निकल रहे थे। जबकि एक व्यक्ति ने सिर्फ अंडवीयर व बनियान था। कमला ने आवाज दी तो चारों बदमाश तेज कदमों से भाग निकले। शोरगुल सुन जगे परिजन अंदर पहुंचे तो देखा कि चोर एक अलमारी व दो बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व छह लाख 33 हजार रुपये नकद ले जा चुके थे।
कमरों में रखा सारा समान बिखेर दिया गया था। रात को ही घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची ौर छानबीन की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कमला ने बदमाशों का हुलिया जिस से तरह से बताया उससे अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि घटना को कच्चा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया है। पुलिस भी दबी जुबान से इस बात की तस्दीक कर रही है।
इनका कहना है
घटना की तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वारदात कच्छा-बनियान के गिरोह ने अंजाम दी, इसकी तस्दीक नहीं हो रही है। कोई चोरी करने सूट-बूट पहनकर नहीं जाता। फिलहाल पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। - रोशन लाल, इंस्पेक्टर महेवाघाट