{"_id":"61bdda9cf591c929c848570f","slug":"theft-in-the-office-of-sahara-india-kaushambi-news-ald322925659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा इंडिया की शाखा का दरवाजा तोड़कर 30 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा इंडिया की शाखा का दरवाजा तोड़कर 30 हजार की चोरी
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के इमामगंज बाजार स्थित सहारा इंडिया की फ्रेंचाइजी शाखा शुक्रवार रात चोरों के निशाने पर रही। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर शाखा में रखा करीब 30 हजार रुपया नकद उठा ले गए। चोरों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों से जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे शाखा के मैनेजर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मैनेजर से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
इमामगंज बाजार में सहारा इंडिया की फ्रेंचाइजी शाखा फूलचंद्र के नाम है। पिछले दो दिनों से बैंकों में हड़ताल के कारण शाखा नहीं खुल रही थी। फूलचंद्र के मुताबिक शनिवार आसपास के दुकानदारों ने फोन करके बताया कि शाखा का दरवाजा टूटा है। इतना सुुनते ही फूलचंद्र के होश उड़ गए। पुलिस को खबर देने के साथ ही वह तत्काल मौके पर पहुंचा। इस दौरान मूरतगंज चौकी पुलिस भी आ गई थी। पुलिस की मौजूदगी में अंदर जाकर देखा गया तो कैश बाक्स में रखा करीब 30 हजार रुपया गायब था। चोरों ने आलमारी के लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया, पर वह नहीं खुला। मामले में फूलचंद्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
सहारा इंडिया की फ्रेंचाइजी शाखा के बगल में ही बैंक ऑफ बड़ौदा भी शाखा है। चर्चा रही कि चोरों ने अगर बैंक को निशाना बनाया होता काफी बड़ी चोरी की वारदात होती। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद बैंक के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके यहां सब कुछ सही सलामत था।