फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   theft in pachimsarira bazar

कारोबारी के घर से हजारों की चोरी

Tue, 07 Aug 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 07 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा  बाजार निवासी एक मिष्ठान कारोबारी के घर से रविवार रात दीवार फांदकर चोरों ने नगदी सहित करीब 70 हजार रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा निवासी उमाशंकर उर्फ पप्पू मोदनवाल गोराजू बाजार में मिठाई की दुकान चलाता है। रविवार रात वह दुकान पर था। घर पर पत्नी-बच्चे खाने के बाद सो गए। इस दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर करीब 21 हजार रुपया नगद व तकरीबन 50 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। सुबह सोकर उठी गृहस्वामिनी को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed