{"_id":"65b587ea56d9cb967e065006","slug":"the-youth-ran-away-after-taking-out-30-thousand-rupees-from-the-shops-trunk-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107791-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये निकालकर भाग गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये निकालकर भाग गए युवक
Sun, 28 Jan 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
मनौरी बाजार में बृहस्पतिवार की शाम किराने की दुकान के गल्ले से उचक्के 30 हजार रुपये निकालकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पिपरी कोतवाली के महमूदपुर मनौरी गांव निवासी जितेंद्र केशरवानी ने मनौरी बाजार में किराने की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार को जितेंद्र अपने भाई वीरू के साथ प्रयागराज सामान लेने गया था। दुकान पर उसके पिता राकेश केशरवानी बैठे थे। उन्होंने बताया कि देर शाम तीन युवक समान खरीदने आए।
वह समान लेने गोदाम चले गए। इसी बीच एक युवक ने गल्ले से रुपये निकाले फिर तीनों वहां से भाग गए। गोदाम से बाहर आए राकेश ने तीनों युवकों के गायब देखा तो गल्ला चेक किया। राकेश के मुताबिक गल्ले से 30 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
रात को घर आए जितेंद्र ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो रुपये निकालता हुआ युवक कैमरे में दिखा। शुक्रवार सुबह जितेंद्र ने चायल चौकी पहुंच घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार का कहना है कि तहरीर मिली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की छानबीन की जा रही है।