{"_id":"5e502aec8ebc3ef3875cc618","slug":"the-young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-was-tied-to-a-pole-and-beaten-kaushambi-news-ald2691463190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के में गुरुवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की खंभे से बांधकर पिटाई की गई। बाद में परिजनों की मिन्नत पर उसे छोड़ दिया गया। पिटाई से घायल युवक को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
पश्चिमशरीरा इलाके का एक युवक बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। बताया जाता है कि पड़ोसी गांव में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। युवती को फटकारने के साथ उसके कहीं आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। इसी बीच गुरुवार रात फोन पर हुई बातचीत के बाद युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई की। अधमरा करने के बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मिन्नत की तो युवक को छोड़ दिया गया। परिवारीजनों ने युवक को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पचिमशरीरा कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर देगा तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।