{"_id":"69863a7b765946bd6908d39a","slug":"the-three-kilometer-road-is-in-a-dilapidated-condition-with-potholes-filled-with-water-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-136160-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन किमी सड़क जर्जर, गड्ढों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन किमी सड़क जर्जर, गड्ढों में भरा पानी
विज्ञापन
छोटेलाल, स्थानीय निवासी
कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के कोशम इनाम जाने वाली तीन किमी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते सड़क पर पानी भरा रहता है और आवागमन में राहगीरों को परेशानी होती है।
मार्ग से पाली ऊपरहार, कोशम चक गुलाम सहित कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। लोगों ने बताया कि नालियों का गंदा और बारिश का पानी अक्सर गड्ढे में भरा रहता है। जिसके चलते परेसानी होती है।
इसी मार्ग पर लंका बुद्ध विहार, धर्म बुद्ध विहार, वर्मा मंदिर और कौशाम्बी इंटर कॉलेज स्थित हैं। साथ ही सामने थाना होने के कारण यहां हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। रोजाना मार्ग से तीन से चार हजार लोगों का आना-जाना होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले--
कोशम जाने का यह मुख्य मार्ग है कई जगहों पर जर्जर हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - छोटेलाल, स्थानीय निवासी
इसी मार्ग के किनारे कई धर्मस्थल और शिक्षण संस्थान हैं। दूर-दराज से आने वाले लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण मुश्किल होती है। -प्रेम मिलन, स्थानीय निवासी
वर्जन
मार्ग पर जलभराव और गड्ढों की समस्या संज्ञान में नहीं है। जल्द ही मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। - हरबंश सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी।

ग्रामीण बोले