फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The thieves broke the lock and took away cash and jewellery

Kaushambi News: ताला तोड़कर नकदी , जेवर ले गए चोर

Tue, 24 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke the lock and took away cash and jewellery
करारी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान--संवाद
कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित घर से सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत सोने-ंचांदी के कीमती जेवर पार कर दिए। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने छानबीन शुरू की। गृहस्वामी की पत्नी महजबी के मुताबिक चोरों ने करीब 22 लाख की चपत लगाई है। वहीं मामले में देर शाम तक मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सका।
विज्ञापन

करारी कस्बे के नेतानगर मोहल्ला निवासी मो. यासीन दुबई में व्यापार करते हैं। घर पर उनकी पत्नी महजबी बच्चों के साथ रहती हैं। करीब 15 दिन पहले पत्नी घर में ताला बंद कर अपनी बहन के यहां बंगलूरू गईं थीं।
विज्ञापन

पास ही यासीन के पड़ोसी सलमान ने जिम चलाते हैं। सोमवार सुबह सलमान जिम खोलने आया तो मो. यासीन के घर का ताला टूटा देखा। सलमान ने इसकी जानकारी यासीन के साले मो. फारूक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक की सूचना पर आई पुलिस जांच-पड़ताल कर वापस चली गई। तब फारूक ने फोन कर बहन को जानकारी दी। उनकी बहन महजबी ने बताया कि अलमारी में दो लाख रुपये और करीब बीस लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात थे।

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पीड़िता महजबी के वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने सामान की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed