फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The teenager got immersed in the waves of the Ganges.

Kaushambi News: गंगा की लहरों में समा गया किशोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
The teenager got immersed in the waves of the Ganges.
कड़ा के बाजार घाट के समीप गंगा में डूबे किशोर को ढूंढते लोग      संवाद
गंगा की लहरों में समा गया किशोर
विज्ञापन

-- कड़ा कोतवाली के बाजार घाट पर दोस्तों संग गया था नहाने
फोटो नं-08
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के बाजार घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह दोस्तों संग नहाने गया एक किशोर गंगा में समा गया। स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बावजूद देर शाम तक किशोर का सुराग नहीं लग सका। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
कड़ा ब्लाॅक के समीप रहने वाले दानिश पेंटर का बेटा कौनेन (13) बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे पड़ोसी दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए बाजार घाट गया था। घाट कच्चा होने की वजह से वहां पर काफी गड्ढे हैं। स्नान करते समय कौनैन गंगा में डूबने लगे तो दोस्तों ने शोर मचाया। हादसे की जानकारी किशोर के परिजनों को हुई तो वह भी रोते बिलखते हुए गंगा घाट पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को तलाशना शुरू किया, लेकिन देर शाम तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


---------
सड़क हादसे में घायल किसान की मौत
नेवादा। एयरपोर्ट कोतवाली के असरावल निवासी 45 वर्षीय रासिद अली मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में पड़ोसी गांव घोसी गए थे। वापस घर लौटते समय शाम करीब छह बजे रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राशिद को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed