{"_id":"5bb3c186867a5570ef4d671b","slug":"the-status-of-the-case-will-now-be-seen-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर अब सामने होगी मुकदमे की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर अब सामने होगी मुकदमे की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मुकदमे की स्थिति जानने के लिए वादकारियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। अब एक क्लिक पर कंप्यूटर की स्क्रीन पर उन्हें सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए जनपद न्यायालय में कियोस्क मशीन लगा दी गई है। मंगलवार को जिला जज ने इसका उद्घाटन किया।
वादकारियों को मुकदमे की स्थिति, तारीख आदि की जानकारी करने के लिए अभी तक वकीलों का चक्कर काटना पड़ता था। अब इन परेशानियों के दौर से नहीं गुजरना होगा। दरअसल, जनपद न्यायालय में कियोस्क मशीन लगा दी गई है। मंगलवार को इसका उद्घाटन करते हुए जिला जज प्रमोद कुमार ने बताया कि मशीन में वादकारी अपना मुकदमा नंबर डालकर मुकदमे की स्थिति जान सेंगे। वह देख सकेंगे कि उसकी कब पेशी हुई और उसमें क्या कार्यवाही हुई। साथ में पत्रावली से सम्बन्धित आदेश व निर्णय भी देखा जा सकेगा। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।