फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The status of backward, dalit and tribal leaders in BJP is zero.

Kaushambi News: भाजपा में पिछड़े, दलित और आदिवासी नेताओं की हैसियत जीरो

Wed, 08 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The status of backward, dalit and tribal leaders in BJP is zero.
नरसिंहपुर कछुआ गांव में पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते सपाई        संवाद
मंझनपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद पिछड़े, दलित और आदिवासी नेताओं की बोली, भाषा, सोच, विचार, सब गुलाम मानसिकता का शिकार हो जाती है। इन वर्गों के नेता कितने भी बड़े पद पर हों, उनकी हैसियत पार्टी अथवा सरकार में जीरो से ज्यादा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मंगलवार को प्रयागराज जनपद एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सिराथू के नरसिंहपुर कछुआ गांव स्थित एक कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्या के आवास पर कुछ देर के लिए रुके। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता ने मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों एवं कानून-व्यवस्था की जमकर आलोचना की। कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। गुंडे-माफिया कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


सैकड़ों पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में कैदियों की गोली मार कर हत्या कर दी जा रही है। 68 हजार शिक्षक भर्ती मामले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की चुप्पी के सवाल पर सपा नेता ने कहा भाजपा में पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के नेता बंधुवा मजदूर हैं। भाजपा में कोई कितने भी बड़े पद और समाज का चेहरा क्यों न हो, उनकी हैसियत जीरो से ज्यादा कुछ नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह, रईश अहमद, सत्यम यादव, डॉ नूरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed