{"_id":"696698d3fc4fff49f2070c57","slug":"the-son-accused-of-murdering-his-mother-was-sent-to-jail-on-the-third-day-of-the-incident-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134957-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घटना के तीसरे दिन मां का हत्यारोपी बेटा भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घटना के तीसरे दिन मां का हत्यारोपी बेटा भेजा गया जेल
विज्ञापन
मां की हत्या करने वाला गिरफ्तार आरोपी अयूब उर्फ गुड्डू- मीडिया सेल
- फोटो : जिला चिकित्सालय में पैथालॉजी के बाहर रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
कोखराज थाना क्षेत्र में मां की हत्या मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नशे की हालत में आरोपी ने मां की गला दबाकर हत्या की थी। कोखराज पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
11 जनवरी को नशेड़ी अयूब उर्फ गुड्डू ने मां आयशा बीबी (75) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मृतका की बेटी रिजवाना बेगम ने कोखराज पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की। फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गईं। लगातार दबिश के बाद कोखराज पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अयूब खान निवासी ग्राम पुरानी बाजार भरवारी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी मां पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर नशे की हालत में विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने मां का गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अपनी मां पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।