फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The roofs of three houses got burnt due to the spark of bonfire, two goats died

Kaushambi News: अलाव की चिंगारी से तीन घरों के छप्पर जले, दो बकरियों की मौत

Fri, 15 Nov 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
The roofs of three houses got burnt due to the spark of bonfire, two goats died
मंझनपुर के संचवारा गांव में लगी आग से राख सामान। स्रोत: ग्रामीण
मंझनपुर के संचवारा गांव में अलाव की चिंगारी से लगी आग में तीन घरों के छप्पर जल गए। आग की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई व एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

संचवारा गांव निवासी कल्लू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि बुधवार की रात उसने आग तापने के लिए घर के बगल स्थित छप्पर के नीचे अलाव जलाया था। नींद आने पर वह वहीं छप्पर के नीचे सो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में उसी अलाव की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग की लपटों से आंच महसूस हाेने पर कल्लू की नींद खुली तो आग की लपटें देखकर उसके होश उड़ गए। उसने खुद को संयत किया, फिर शोर मचाते हुए बाहर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आग पड़ोसी कल्लू और प्रकाश के छप्परों को अपनी आगोश में ले चुकी थी। शोरगुल सुन जुटे ग्रामीणों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कल्लू के मुताबिक आग की जद में आने से छप्पर के नीचे बंधी उसकी दो बकरियां जलने से मर गईं और एक भैंस झुलस गई। वहीं, पड़ोसी मनोज और प्रकाश का भी सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत हजारों में आंकी गई है।



संचवारा निवासी कल्लू


मिट्टी लदे ट्रेक्टर की टक्कर से युवक घायल
सराय अकिल कोतवाली के जुगराज पुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र नत्थू बाइक से बृहस्पतिवार सुबह अपने घर जुगराज पुर जा रहा था। रास्ते में कलानी के पास मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेक्टर ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed