फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The promotion of education possible

तालीम से ही तरक्की संभव

Fri, 19 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 19 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
The promotion of education possible
मंझनपुर। शिक्षा यानि तालीम से ही लोगों की तरक्की संभव है। यही सीख बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मंझनपुर में आयोजित गोष्ठी में मौलानाओं के साथ अन्य वक्ताओं ने दी। लोगों से बच्चों की शिक्षा में गंभीरता दिखाने का आह्वान किया गया। वहीं गोष्ठी में पेशावर में हुई आंतकी घटना की भी निंदा की गई। मृत बच्चों की याद में दो मिनट का मौन भी लोगों ने रखा।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित मदरसा दारूल उलूम एहसानिया में बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें शिक्षाविद् डॉ. मोहम्मद अंसार शिल्पी ने शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि कोई भी समाज अथवा बिरादरी हो, वह तभी तरक्की कर सकती है, जो उस जमात के लोग शिक्षित होंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधीर गुप्ता ने लोगों को अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया। गोष्ठी के बाद पेशावर पाकिस्तान में हुए आंतकी हमले में मारे गए बच्चों की याद में भी लोगों ने दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने उन्हें अपनी पुष्पांजलि दी। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव, मौलाना इकबाल अहमद, मोहम्मद रफी उस्मान, रफत जमाल, सुल्तान अहमद, मोहम्मद यासीन, सुल्तान अली, नूर आलम, सफी, डॉ. मुस्ताक, एखलाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed