{"_id":"5f134a6c8ebc3e63cf370a51","slug":"the-power-supply-of-two-mohallas-of-manjhanpur-is-stalled-throughout-the-day-kaushambi-news-ald281389791","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझनपुर के दो मोहल्लों की दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझनपुर के दो मोहल्लों की दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर जल जाने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह फुंक गया। इसी के साथ चकनगर द्वितीय और कटनानगर मोहल्ले की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। दिनभर सप्लाई ठप होने के कारण प्रभावित मोहल्ले के नागरिक उमसभरी गर्मी से परेशान रहे।
मंझनपुर के चकनगर प्रथम व कटरानगर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति के लिए चौराहे पर चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। गर्मी अधिक पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर के केबल गलकर आपस में चिपक गए। इसके चलते शनिवार की सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसी के साथ ही दोनों मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मुश्किल ये हुई कि मुख्यालय स्थित विद्युत वर्कशॉप में भी क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं था। इस वजह से दिनभर बत्ती गुल रही। वहीं शनिवार को पूरे दिन भीषण उमस भी रही। बिजली के अभाव में लोग उमस से परेशान रहे। लोगों को न घर में चैन मिल रहा था न बाहर सुकून। देर रात तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। मामले में एक्सईएन अंकित यादव ने बताया कि प्रयागराज के बम्हरौली स्थित वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया जा रहा है। आधी रात तक विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।