फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The name of the one who contested the election of the Prime Minister was missing from the voter list.

जिसने लड़ा प्रधानी का चुनाव, वोटर लिस्ट से गायब था उसी का नाम

Sun, 27 Feb 2022 08:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
The name of the one who contested the election of the Prime Minister was missing from the voter list.
मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण तमाम लोग मताधिकार से वंचित रह गए। लोग वोट डालने बूथ तक पहुंचे लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। मतदाता सूची में गड़बड़ी का ठीकरा लोग बीएलओ पर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिराथू विधान सभा के निजामपुर नौगीरा गांव की मोनी श्रीवास्तव पत्नी अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानी का चुनाव लड़ था। विस चुनाव के लिए जो वोटर लिस्ट गांव पहुंची, उसमें मोनी का नाम ही नहीं था। इस वजह से उसे बिना वोट डाले वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह चायल विकास खंड के बसुहार गांव की सखिया देवी व सीता राम का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं था। मंझनपुर कस्बे में रहने वाले सुरेश चंद्र केसरवानी व उनके परिवार के सात सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट से कटा था। यहीं के कटरानगर मोहल्ले से निकाय चुनाव में सभासद प्रत्याशी श्रवण गुप्ता का भी नाम वोटर लिस्ट से गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से श्रवण भी बूथ से मायूस होकर लौट गए। वहीं, श्रवण की पत्नी का नाम मतदाता सूची में दर्ज था। चायल कस्बा सहित मनौरी बाजार, शेखपुर रसूलपुर, रसूलाबाद उर्फ कोइलहा, मूरतगंज, कसिया आदि बूथों पर भी तमाम वोटरों के नाम लिस्ट से गायब थे। वोटरों ने बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। चायल एसडीएम राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed