{"_id":"68069d4ee6347bccf90f2ea5","slug":"the-mother-who-sold-her-daughter-was-arrested-by-the-police-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124490-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटी का सौदा करने वाली मां पुलिस हत्थे चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटी का सौदा करने वाली मां पुलिस हत्थे चढ़ी
Tue, 22 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
- पिता सहित तीन आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोखराज इलाके में तीन लाख रुपये में किशोरी का सौदा करने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिता सहित तीन आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोखराज इलाके की एक किशोरी को उसके माता-पिता ने नवंबर 2024 में हरियाणा प्रांत के पानीपत शहर निवासी संदीप त्यागी के हाथ तीन लाख रुपये में सौदा कर दिया था। होली पर्व पर चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और भागकर सरायअकिल में रह रही मौसी के यहां चली गई। मौसी की मदद से उसने बाल कल्याण समिति व चाइल्ड लाइन को सूचना दी।
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कमलेश चंद्र के आदेश पर कोखराज पुलिस ने गुरुवार को माता-पिता व संदीप त्यागी के अलावा बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज किया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देे रही है। मध्य प्रदेश से लेकर हरियाणा तक पुलिस टीम रवाना हुई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते किशोरी की आरोपी मां रविवार देर रात चोरी-छिपे अपने गांव लौट आई। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
-- -- --