फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants robbed the cash, mobile from the cloth merchant with a knife

The miscreants robbed the cash, mobile from the cloth merchant with a knife

Tue, 21 Jun 2022 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the cash, mobile from the cloth merchant with a knife
इलाके के इछना गांव के भैरो बाबा स्थान के समीप रविवार रात तगादा करके वापस लौट रहे कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू सटाकर नकदी व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। थाने पहुंचकर पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सरायअकिल के बुद्धपुरी निवासी सुजीत कुमार जायसवाल की सीएचसी के पास लक्ष्मी गारमेंट्स नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सुजीत के मुताबिक रविवार शाम वह बाइक से करारी के पिंडरा तगादा करने गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे कि साढ़े आठ बजे इछना गांव स्थित भैरव बाबा के समीप पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते पेट पर चाकू सटाकर जेब में रखे 22 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस पर लूट की तहरीर बदलवाने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश
सुजीत जायसवाल के मुताबिक घटना के बाद थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल करना तो दूर पूरी तहरीर ही बदलवा कर घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सुजीत का कहना है कि कुछ देर बाद ही इंस्पेक्टर ने उसे अपने कार्यालय बुलाया और लूट की तहरीर के बजाय रास्ते में मोबाइल गिरने की बात लिखकर देने को कहा। साथ ही लूट की बात किसी से चर्चा नहीं करने की हिदायत भी दी। पुलिस ने लूट के बजाय सिर्फ मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। सरायअकिल पुलिस के इस रवैये से कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed