{"_id":"64fb755cbaf8385e7903e325","slug":"the-miscreants-looted-the-bullion-businessman-at-gunpoint-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-2941-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तमंचा दिखाकर बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तमंचा दिखाकर बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को लूटा
Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को लूटा
-- चरवा कोतवाली में टीका का पुरवा मजरे काजू गांव के पास घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चरवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सराफा व्यवसायी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। लुटेरे सोने-चांदी के जेवर के साथ नकदी भी ले गए। घटना की सूचना के बाद पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर निवासी अनूप कुमार सोनी सराफा व्यवसायी हैं। वह बाइक पर ही गांव-गांव में फेरी लगाकर सोने-चांदी के जेवरों का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार को इसी कामकाज के सिलसिले में वह गौहानी गांव गए थे। शाम को वहां से वापस आ रहे थे। तभी टीका का पुरवा मजरे काजू गांव के पास एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इनमें से दो बदमाशों ने हाथ में तमंचे ले रखे थे। इन्हीं को दिखाकर व्यवसायी को रोका गया। उसके रुकते ही बदमाश सोने चांदी के जेवर से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसे पीटा। इसके बाद बैग लेकर वहां से फरार हो गए। व्यवसायी का कहना है कि बैग में करीब 750 ग्राम चांदी और तीन तोला सोने के जेवर रखे थे। इसके अलावा नौ हजार रुपये भी बदमाशों ने लूट लिए। लूट की खबर मिलते ही कोतवाल विनोद सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी पहुंच कर पड़ताल की। यही नहीं लूट की इस घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। मंझनपुर समेत अन्य सभी जगह बाइक सवारों की कड़ी चेकिंग हुई।