फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants injured and robbed the shopkeeper

Kaushambi News: बेखौफ बदमाशों ने दुकानदार को लहुलुहान कर लूटा

Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants injured and robbed the shopkeeper
नेवादा। सरायअकिल के बेरुई गांव में छोटी नहर के समीप शनिवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक किराना दुकानदार को लूट लिया। विरोध करने पर दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। चीख पुकार सुन मौके पर आए ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोठी नगरेहा गांव निवासी अली अहमद बेरुई गांव में किराना की दुकान से परिवार का खर्च चलाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार की रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर कोठी नगरेहा जा रहे थे। बताया कि रात में तकरीबन आठ बजे रास्ते में बेरुई गांव स्थित छोटी नहर के समीप पहुंचते ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर पिटाई की। जेब में रखे ढाई हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों की पिटाई से वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारते हुए घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि लूटपाट का आरोप गलत है। शिकायतकर्ता और पकड़ा गया युवक दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed