फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The miscreants beat up the father-in-law and son-in-law and looted cash and bike

Kaushambi News: बदमाशों ने ससुर-दामाद की पिटाई कर लूट ली नकदी और बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the father-in-law and son-in-law and looted cash and bike
चरवा के हरदुआ गांव के समीप बुधवार सुबह निमंत्रण से घर लौट रहे ससुर-दामाद की पिटाई कर बदमाशों ने बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने थाने जाकर पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना अंतर्गत गुनीर निवासी रामू सिंह ने बताया कि उनकी ससुराल कौशाम्बी में करारी कोतवाली के रामपुर रक्सवारा गांव में है। मंगलवार को वह ससुर नरेश के साथ बाइक से चरवा के हरदुआ गांव के साढ़ू मिठाई लाल के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वह अपने ससुर के साथ ससुराल के लिए निकले थे। इस बीच गांव के बाहर सुनसान जगह पर पांच लोग उन्हें रोक कर बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर दोनों की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि बदमाशों ने बाइक के साथ ही जेब में रखेे 10,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ितों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। घायलों को इलाज के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed