फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The medico-legal team will recreate the crime scene today

Kaushambi News: मेडिको लीगल की टीम आज रिक्रिएट करेगी क्राइम सीन

Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The medico-legal team will recreate the crime scene today
बमरौली स्थित वायु सेना के हाई सिक्योरिटी जोन में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र की हत्या के मामले में एक बार फिर से जांच शुरू हो गई है। शनिवार को लखनऊ से स्टेट मेडिको लीगल सेल (स्पेशल सेल) की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी।
विज्ञापन

29 मार्च की भोर में 3:15 बजे मध्य वायु कमान कैंपस के भीतर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार अप्रैल को पुलिस ने दावा किया कि सैन्य कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसे चोर सौरभ कुमार उर्फ बाबू ने सैन्य अधिकारी के जागने पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

वहीं, सत्येंद्र की पत्नी वत्सला ने बयान दिया था, कैंपस अत्यधिक सुरक्षित सैन्य क्षेत्र का हिस्सा है। इससे पहले 14 मार्च की रात भी घुसपैठ की कोशिश की गई। पति ने वायु सेना के अधिकारियों को सतर्क करते हुए सुरक्षा की चिंता जताई और औपचारिक रूप से सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध भी किया। पुलिस ने जो दावा किया है, उसमें सच्चाई नहीं है। हत्या के पीछे गहरी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के पास शिकायत जाने पर जाने उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया है। स्टेट मेडिको लीगल सेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह बताए कि हत्या कैसे और क्यों की गई है और इसका जिम्मेदार कौन है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ. कीर्तिवर्धन सिंह स्टेट मेडिको लीगल एक्सपर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान विवेचक पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
---


इन-इन सवालों का जवाब तलाशेगी टीम
सूत्रों ने बताया, वत्सला मिश्रा ने आरोप लगाया है कि 12 फीट दीवार को पार करना आसान नहीं है। ऐसे में मेडिको लीगल की टीम आरोपी सौरभ के ऊंचाई जितने एक युवक से दीवार को फांदकर देख जाएगा। इसके साथ ही गोली कितनी दूर से मारी गई है? सुरक्षा व्यवस्था क्या है? सीसीटीवी फुटेज में कैद दूसरा व्यक्ति कौन है? जेल में निरुद्ध आरोपी से पूछताछ? वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र का कार्य? मुख्य गेट से सत्येंद्र के आवास की दूरी? समेत अन्य सवालों का टीम जवाब तलाशेगी।


---

एसआईटी भी कर रही जांच
हत्याकांड की विवेचना विशेष जांच दल (एसआईटी) भी कर रही है। जिसमें डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। आईजी रेंज प्रेम कुमार गौतम की अध्यक्षता में गठित इस टीम में प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा व एसीपी धूमनगंज बृजेंद्र यादव भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed