{"_id":"f3229de980981626caad73c2500d3bf2","slug":"the-kidnappers-were-arrested-by-police-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस की सक्रियता से धरे गए अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सक्रियता से धरे गए अपहरणकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 06 Aug 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी इलाके में बुधवार दोपहर पुलिस और आम लोगों की सक्रियता से वैन चालक का अपहरण कर ले जा रहे नकाबपोश बोलेरो सवार दबोच लिए गए। अपहृत भी सकुशल बरामद हो गया। दिदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हिरासत में लिए गए अपहर्ताओं से पूछताछ में जुटी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के सेउढ़ा गांव का मोहम्मद आजम पुत्र जिराइल असरावल कला गांव स्थित एक इंटर कालेज का वैन चालक है। बुधवार दोपहर वह स्कूल के बच्चों को लेकर हरदरमऊ गांव छोड़ने जा रहा था। असरावल कला गांव के समीप पीछे से आए बोलेरो सवार नकाबपोश युवकों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाश उसे तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर गाड़ी में बैठाने लगे। नकाबपोशों द्वारा वैन चालक को खींचकर जबरन बोलेरो में बैठने की घटना से बच्चे डर गए और वे चीखने-चिल्लाने लगे।
बच्चों की चीख सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पिपरी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वैन चालक को अगवा कर भाग रहे अपहर्ताओं को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि चालक दूसरे स्कूल की बच्चियों के साथ रास्ते में छींटाकशी करता है। पुलिस अपहृत चालक के साथ बोलेरो सवार अपहर्ताओं से घटना की बाबत पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर सकी थी। दिनदहाड़े हुई अपहरण की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।