फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chaos erupted... Rain flooded the warehouse, soaking 200 bags of fertilizer.

Kaushambi News: झलकी अव्यवस्था... बारिश से गोदाम में भरा पानी, 200 बोरी उर्वरक भीगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupted... Rain flooded the warehouse, soaking 200 bags of fertilizer.
पानी में डूबी गोदाम के भीतर रखी उर्वरक, बिजली की मोटर पंप से पानी निकालते ग्रामीण। संवाद,
जानकीपुर सुधवर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में बारिश में अव्यवस्था झलक पड़ी। शनिवार को बारिश होने पर समिति के गोदाम में पानी भर गया और करीब 200 बोरी उर्वरक भीग गए। इसमें यूरिया, डीएपी और पोटाश समेत अन्य उर्वरक थे।
विज्ञापन

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से मोटर लगाकर करीब ढाई घंटे तक पानी निकाला गया। इस दौरान कई बोरी खाद पानी लगने की वजह से गल गई।
समिति के सचिव देवेंद्र यादव के मुताबिक, शनिवार दोपहर से शाम तक रुक-रुककर बारिश होने से परिसर में पानी भर गया। पानी की निकासी नहीं होने से कुछ ही देर में पानी गोदाम तक पहुंच गया। गोदाम में रखी करीब 20 बोरी पोटाश, 80 बोरी एनपीके और करीब 100 बोरी यूरिया पानी में डूब गई। इससे उर्वरक खराब हो गया। बारिश बंद होने के बाद मोटर लगाकर गोदाम से पानी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि समिति परिसर में जलभराव की समस्या नई नहीं है। हर बारिश में पानी भरने के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई। इसका असर किसानों पर पड़ता है। किसानों को खाद नहीं मिलती है। लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जबकि हर साल बारिश में यहां सैकड़ों बोरी खाद पानी में खराब हो जाती है और किसानों को भटकना पड़ता है।

पानी में डूबी गोदाम के भीतर रखी उर्वरक, बिजली की मोटर पंप से पानी निकालते ग्रामीण। संवाद,

पानी में डूबी गोदाम के भीतर रखी उर्वरक, बिजली की मोटर पंप से पानी निकालते ग्रामीण। संवाद,

पानी में डूबी गोदाम के भीतर रखी उर्वरक, बिजली की मोटर पंप से पानी निकालते ग्रामीण। संवाद,

पानी में डूबी गोदाम के भीतर रखी उर्वरक, बिजली की मोटर पंप से पानी निकालते ग्रामीण। संवाद,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed