फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The intense heat has led to a slump in the market for woolen clothes.

Kaushambi News: तल्ख धूप से ऊनी कपड़ों का बाजार मंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The intense heat has led to a slump in the market for woolen clothes.
सर्दी का असर कम होते ही ऊनी कपड़ों का बाजार मंदा हो गया है। ऐसे में कपड़ा कारोबारी गर्मी के लिए नए कपड़े मंगा रहे हैं। साथ ही दुकान में स्टोर किए गए ऊनी कपड़ों पर छूट देकर नए कपड़े मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी में शॉल, स्वेटर, जैकेट, ऊनी सूट, ऊनी शर्ट, कोट मफलर, ऊनी मोजा और कंबल की नवंबर से ही बिक्री शुरू हो गई थी। फरवरी में तेज धूप से ऊनी कपड़ों को बिक्री पर ब्रेक लगा दिया है। ऊनी कपड़ों के स्टॉक को खत्म करने के लिए मंझनपुर, समदा व करारी के कपड़ों के शोरूम और दुकानों पर सेल के बोर्ड लटक गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि फरवरी से विंटर स्टॉक को क्लियर करना शुरू कर दिया जाता है। समदा के दुकानदार संजय तिवारी ने बताया कि जो जैकेट पहले 1200 से 1500 रुपये की थी, उस पर अब 200 रुपये तक की छूट मिल रही है। अन्य ऊनी कपड़ों पर भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

----
इस साल कम हुई खरीदारी
मंझनपुर कस्बे में गर्म कपड़ों के थोक कारोबारी मनोज कुमार केसरवानी ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस साल का कारोबार मंदा रहा।ऐसे में कीमती और सस्ते दोनों प्रकार के कपड़े का कारोबार प्रभावित रहा। बताया कि बीते साल जहां कस्बे में करीब 10 लाख का कारोबार हुआ। वहीं इस साल यह केवल सात लाख तक सिमट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed