फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The head of a young man who tried to intervene in a fight was broken

Kaushambi News: झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक का सिर फोड़ा

Wed, 21 May 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The head of a young man who tried to intervene in a fight was broken
घायल मिथलेश कुमार।
चरवा कोतवाली के खपरा खंदेवरा गांव में सोमवार शाम झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को लाठी-डंडे से पीट दिया। युवक का सिर फटने से वह लहूलुहान हो गया। घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खपरा खंदेवरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार के मुताबिक उनके चचेरे भाई चाहत और अनूप साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर सामने से आ रहे डीजे ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। बच्चों के विरोध करने पर डीजे सवार गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पाकर मिथिलेश मौके पर पहुंच कर विवाद का कारण पूछने लगे। तभी डीजे वाहन पर सवार चार युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मिथिलेश के दादा धारा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आकाश, टेल्ला और सुधीर समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed