{"_id":"397ba74bb381765d42905ceaac40fbde","slug":"the-game-is-growing-social-harmony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से बढ़ता है सामाजिक सद्भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से बढ़ता है सामाजिक सद्भाव
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। खेल जीवन का अहम हिस्सा है। इससे न सिर्फ शारीरिक, मानसिक मजबूती हासिल होती है, बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है। यह बातें बुधवार को काजू स्कूल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए चायल ब्लाक प्रमुख अमित उर्फ सोनू सिंह ने कही। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का भी आह्वान किया।
आदर्श क्रिकेट क्लब काजू की ओर से स्कूल मैदान काजू में बुधवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें क्षेत्र की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ चायल के ब्लाक प्रमुख अमित उर्फ सोनू सिंह ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही उन्होंने बैटिंग करके प्रतियोगिता का श्रीगणेश किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गांवों में खेलों के ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इससे जहां सामाजिक सद्भाव विकसित करने में मदद मिलती है, वहीं खेल से शारीरिक-मानसिक मजबूती के साथ ही युवाओं में नेतृत्व और प्रतिस्पर्धी बनने की क्षमता भी विकसित होती है।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से सामाजिक सद्भाव बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में वह खेल का मैदान ही है, जिसके माध्यम से समाज को फिर से भाईचारे की डोर से बांधा जा सकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान चौधरीलाल, प्रकाश कुमार, प्रवीणचंद्र दूबे, इंद्र विजय सिंह, अजीत कुमार, चंद्रदत्त शुक्ल, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।