{"_id":"67cb557723d468d4e603e583","slug":"the-driver-jumped-off-the-moving-truck-after-hitting-the-bike-rider-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-122781-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक सवार को टक्कर मार चलते ट्रक से चालक कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक सवार को टक्कर मार चलते ट्रक से चालक कूदा
Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
कनैली। कौशाम्बी कोतवाली के जुगराजपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर चलते ट्रक से चालक कूद गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जख्मी बाइक सवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
जुगराजपुर निवासी अंकुश भार्गव बृहस्पतिवार को बाइक से कनैली बाजार गया था। परिजनों का कहना है कि शाम को वापस लौटते समय गांव के बाहर महिला घाट की तरफ से आ रहा बालू लदा लदा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश जख्मी हो गया। इस बीच चलती ट्रक से कूदकर चालक भाग निकला। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने हादसा देखा तो मौके पर पहुंचे। इस दाैरान पुलिस ने अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।