{"_id":"68a227beebff96f4f9005737","slug":"the-driver-fell-asleep-and-the-bolero-fell-into-the-canal-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129137-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ड्राइवर को लगी नींद, नहर में गिरी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ड्राइवर को लगी नींद, नहर में गिरी बोलेरो
Mon, 18 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी बोलेरो। संवाद
। महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव के समीप रविवार की भोर एक बड़ा हादसा टल गया। चालक के नींद आने से बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। हादसा होते ही गाड़ी का एयर बैग खुल गया जिससे सभी लोगों की जान बच गई।
बिहार के बेगूसराय निवासी शंकर पाठक राजस्थान के बूंदी की एक राइस मिल में काम करते हैं। कुछ दिन पहले वह गांव आए थे। रविवार को वह वापस लौट रहे थे। राजस्थान के बूंदी निवासी चालक राजेश कुमार बोलेरो चला रहे थे। जैसे ही वे डकशरीरा गांव के समीप पहुंचे तभी राजेश कुमार को नींद आ गई। इस दौरान बोलेरो अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर में चली गई।
जैसे ही बोलेरो अनियंत्रित हुई गाड़ी का एयर बैग खुल गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत सामान्य है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद परिवार राजस्थान के लिए रवाना हो गया।