{"_id":"5a2259ef707fffbc8aaefaee313ae375","slug":"the-death-of-10-year-old-boy-hit-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से 10 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट से 10 वर्षीय बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 23 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
भरवारी(ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोखराज के सईगंज गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेेन की चपेट में आने सेे 10 वर्षीय बालक के चीथड़े उड़ गए। सुबह वह गांव के ही अन्य लड़कों के साथ रेलवे लाइन के किनारे कबाड़ बीन रहा था। पुलिस ने जांच के बाद घरवालों के कहने पर पंचनाम करके शव अंतिम संस्कार के लिए दे दिया है। बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सईगंज गांव निवासी अदालती प्रसाद ईट भट्ठे में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि उसका 10 वर्षीय बेटा शिवबली शुक्रवार की सुबह गांव के अन्य लड़कों के साथ गांव के ही समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर कबाड़ बीनने के लिए गया था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से बालक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख साथ रहे अन्य लड़के चीखते-चिल्लाते भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बालक की पहचान करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने घरवालों के कहने पर शव अंतिम संस्कार के लिए पंचनामा करके दे दिया है।