{"_id":"64ee4b5d16e9f9efd90d1a94","slug":"the-crowd-of-passengers-started-increasing-roadways-increased-the-frequency-of-buses-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2608-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे
Wed, 30 Aug 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। रक्षाबंधन को लेकर सवारी वाहनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। टेंपो और निजी बसों के साथ सरकारी बसों में भी करीब 10 फीसदी यात्रियों का इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने कुछ रास्तों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। वहीं बुधवार से 31 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा भी मिलेगी।
रक्षाबंधन पर किसी को घर आना है तो किसी को जाना। लोगों ने अपने सफर की शुरुआत कर दी है। इसी के साथ यात्री वाहनों में भीड़ भी बढ़ने लगी। परिवहन निगम की मंझनपुर होकर विभिन्न रूटों पर करीब 50 बसें चलती हैं। दो दिन पहले जहां 50 फीसदी लोड फैक्टर पर बसे चलती थीं, वहीं अब यह 60 फीसदी पहुंच गया। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और महेवाघाट रूट पर चलने वाली 10 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
हालांकि, कानपुर और लखनऊ रूट पर पहले की तरह ही बसों का संचालन होगा। इसके अलावा जिले के सिराथू, भरवारी व अन्य रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की तादाद बढ़ी हुई दिखी। त्योहार के सीजन में टेपों, निजी बसों के संचालकों की भी चांदी हो गई है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के मद्देनजर दो रूटों पर 10 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। अन्य रूटों पर जरूरत के हिसाब से बसें बढ़ाई जाएंगी। 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी।-आरएस वर्मा-एआरएम, लीडर रोड डिपो