फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The crooks who cheated online with the help of fake QR code arrested

फर्जी क्यूआर कोड के सहारे ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 03:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 03:54 PM IST
सार

पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राधेश्याम ने बताया कि पिछले दिनों जिले में पे फोन के जरिए फ्राड के मामले काफी सामने आ रहे थे। लगातार मिल शिकायतों को लेकर उन्होंने घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को दी।

विज्ञापन
The crooks who cheated online with the help of fake QR code arrested

विस्तार

अगर आप बड़े कारोबारी हैं और आपके यहां कोई ग्राहक खरीदारी के बाद फोन पे करता है तो पैसा ट्रांसफर होने के बाद ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। पहले अपने मोबाइल का बैलेंस चेक कर लें कि पैसा वास्तव में खाते में आया है नहीं। दरअसल, साइबर अपराधियों ने ऐसे ही ऑनलाइन ठगी का नायाब तरीका खोज निकाला है। रविवार को एसओजी के हत्थे चढ़े दो बदमाशों के कुबूलनामे के बाद खुद पुलिस अफसर भी भौचक्क रह गए।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राधेश्याम ने बताया कि पिछले दिनों जिले में पे फोन के जरिए फ्राड के मामले काफी सामने आ रहे थे। लगातार मिल शिकायतों को लेकर उन्होंने घटना के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को दी। संजय गुप्ता अपनी टीम के राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, विजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, सरताज अहमद और मनीष कुमार व मंझनपुर कोतवाली के एसआई भगवान यादव, भरत मौर्य, संतोष के साथ लगे। पुलिस ने मुखबिर तंत्र फैलाया और जल्द ही सफलता मिल गई। रविवार को समदा के पास से सरायअकिल कोतवाली के फैजुल्लापुर निवासी अमन दुबे और मुलायपुर के पीयूष सिंह पकड़े गए।
विज्ञापन


दोनों के पास से सात मोबाइल फोन, एक बाइक और 11 हजार 280 रुपये बरामद हुए। एसपी ने बताया कि दोनों ने एक क्लोन तैयार किया था। बड़े दुकानदारों के यहां से खरीदारी करते थे। इसके बाद फोन पे के जरिए अपने फोन से दिखा दिया जाता था कि उसके खाते में पैसा ट्रांसफर हो गया। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता तब तक बाहर उसका बाइक स्टार्ट किए हुए साथी की गाड़ी से भाग निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएसी का छात्र है पीयूष
पकड़ा गया पीयूष इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएसएसी कर रहा है। पैसा और अय्याशी के कारण उसकी आदत बिगड़ गई। पीयूष के खिलाफ प्रयागराज के करछना में दो और जार्जटाउन व मुट्ठीगंज थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा जिले में कोखराज में दो और और मंझनपुर कोेतवाली में एक मामला दर्ज है। पीयूष के पड़ोसी गांव का अमन इंटर का छात्र है। इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह प्रयागराज में पीयूष की संगत में आकर जुर्म की दलदल में पहुंच गया।


पीयूष और अमन अपराध की दुनिया में तेजी से अपना नाम कमाना चाहते थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती तो एक नामचीन हस्ती की हत्या की सुपारी भी उन्होंने ले रखी थी। फिलहाल, गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का कार्य सराहनीय रहा। इसके लिए टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। राधेश्याम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed