{"_id":"67a668f291dbf1f345032d00","slug":"the-criminal-who-snatched-the-mobile-was-beaten-and-handed-over-to-the-police-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121818-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोबाइल छीन भाग रहे बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोबाइल छीन भाग रहे बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Sat, 08 Feb 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बलीपुर टाटा गांव में ग्रामीणों की पिटाई से घायल चोर।
चरवा कोतवाली के बलीपुर टाटा गांव में बृहस्पतिवार रात मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़कर लिया। जबकि आरोपी के दो साथी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पकड़े गए युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
बलीपुर टाटा गांव निवासी एजाज आलम बृहस्पतिवार रात अपने घर के बरामदे में बैठ कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश आए और अचानक मोबाइल छीनकर भागने लगे। एजाज ने शोर मचाते हुए बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश को पकड़ लिया। इससे तीनों बदमाश बाइक समेत गिर गए।
ग्रामीणों से घिरता देख उनमेंं से दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़ कर भाग निकले। जबकि एक एक बदमाश पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी बाहर लगी हुई है। बाइक कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।