फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The container went out of control on the breaker and hit the pole

Kaushambi News: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पोल से टकराया कंटेनर

Thu, 02 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The container went out of control on the breaker and hit the pole
सड़क की पटरी पर खड़ा छतिग्रस्त कंटेनर व टूटा पोल देखते लोग। संवाद
कस्बे के भोला चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर में बुधवार सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में पोल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के बाद चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

एटा जनपद के कासगंज निवासी टिंकू पुत्र राजपाल कंटेनर चालक है। टिंकू अपने साथी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी सुमित पुत्र गोपीचंद्र के साथ ओडिशा के भुवनेश्वर से कंटेनर में पार्सल लोड कर दिल्ली जा रहा था। सुबह जैसे ही कंटेनर चालक अजुहा स्थित भोला चौराहे के समीप पहुंचा, तभी नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर पर कंटेनर अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन के बगल लगे बिजली के पोल से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में बिजली का पोल टूट गया और विद्युत तार कंटेनर के ऊपर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान विद्युत सप्लाई चालू थी। स्थानीय लोगों ने फौरन विद्युत सब स्टेशन में फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। हादसे में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। विद्युत पोल टूटने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकरी के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने दो घंटे में लाइन सही की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed