{"_id":"685703ac5dcc66464506421b","slug":"the-club-will-hone-chess-players-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-127022-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शतरंज के खिलाड़ियों को तराशेगा क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शतरंज के खिलाड़ियों को तराशेगा क्लब
Sun, 22 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। शतरंज के खिलाड़ियों की पहचान कर उनको तराशने का काम जिले में होगा। इसके लिए शतरंज क्लब ने योजनाएं तैयार की है। विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं होंगी। होनहार खिलाड़ियों को चिह्नित करते हुए क्लब उनको प्रशिक्षण देगा।
खिलाड़ियों को पहचान मिले और उनके खेल को वह मुकाम मिल सके, जिसके वह हकदार हैं। इसके लिए जिला शतरंज क्लब ने पहल की है। विद्यालय खुलने के बाद शतरंज क्लब स्कूलों में प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी कर रहा है। यहां होनहार खिलाड़ियों को क्लब चिह्नित करेगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनको खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करेगा। क्लब के सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि क्लब छोटे बच्चों को शतरंज के क्षेत्र में आगे लाना चाहता है। ऐसे में इसके लिए यह पहल की गई है।